मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके लिये उन्होंने मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को 5 अक्टूबर को आमंत्रित किया है।
संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने मंगलवार 5 अक्टूबर की शाम 5 बजे संघ प्रतिनिधियों से मिलने का समय प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि संघ ने पत्र लिखकर तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मुद्दों का निराकरण करने के लिये पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर मिलने का समया मांगा था। जिसके बाद उन्होंने संघ के प्रतिनिधियों को मिलने का समय दिया है। इस बैठक में प्रबंध संचालक से कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निराकरण का अनुरोध किया जायेगा।















