Homeमध्य प्रदेशWeather Update: मध्य प्रदेश में कब आएगा मानसून? जानें आज कैसा रहेगा...

Weather Update: मध्य प्रदेश में कब आएगा मानसून? जानें आज कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी 27 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में तेज बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में आसमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की सक्रियता बढ़ी है। आने वाले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुरुवार 5 जून को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

मानसून की स्थिति

भारत में मानसून की आमद 24 मई को केरल से हुई थी और अब तक मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंच चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 10 जून तक दस्तक देगा।

Related Articles

Latest News