Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPEBTKS ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए एसीएस एनर्जी को लिखा...

MPEBTKS ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए एसीएस एनर्जी को लिखा स्मरण पत्र

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संघ प्रतिनिधियों ने विगत माह अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई को वल्लभ भवन भोपाल में तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए विस्तार से चर्चा की गई थी।

लंबित मांगों में अनुकंपा आश्रितों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति देने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति बनाने, सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को एक सा जोखिम भत्ता देने, फ्रिंज बेनिफिट देने, 20 लाख का व्यक्तिगत बीमा एवं कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार बारहमासी कार्य करने वाले आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा कंपनी टू कंपनी स्थानांतरण नीति बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपकर चर्चा की थी।

संघ के अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, संदीप यादव, विपतलाल विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा, पीएम मिश्रा, राकेश नामदेव, आजाद सकवार, संदीप दीपांकर, जगदीश मेहरा, प्रदीप पांडे, अमीन अंसारी आदि ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को स्मरण पत्र लिखकर मांग की है कि तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण करें।

Related Articles

Latest News