Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत 559 रिक्तियों के...

बिजली कंपनी ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत 559 रिक्तियों के लिए बुलाए आवेदन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत छात्र प्रशिक्षणार्थियों से एक वर्षीय On the Job Training (OJT) प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना में वही लोग आवेदन करने के लिए पात्र होंगे जो मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी हैं।

इस योजना में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदक को आईटीआई (इंजीनियरिंग अथवा नॉन-इंजीनियरिंग) डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) / स्नातक (इंजीनियरिंग अथवा नॉन- इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यार्थियों की आयु 18 से 29 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे अभ्यार्थी जिन्होंने उक्त योजना के तहत पूर्व मे प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है इस योजना हेतु पुनः योग्य नहीं होंगे। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन ने जानकारी दी कि उक्त प्रशिक्षण (एक वर्षीय) हेतु वर्तमान में कुल 559 रिक्तियां हैं। यह रिक्तियां मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय जबलपुर, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर, सारनी, बिरसिंगपुर, चचाई, खंडवा, मंदसौर, नागपुर, सिरमौर, उमरिया, अशोकनगर, शहडोल, रीवा, सतना, शिवपुरी में हैं। इंजीनियरिंग अथवा नॉन इंजीनियरिंग में प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर वरीयता क्रम (मेरिट आधार) में चयन किया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवश्यकता होने पर वेटिंग लिस्ट से चयन किया जायेगा।

हर महीने मिलेगा 10,000 रुपये तक का स्टाइपेंड

चयन होने पर चयनित अभ्यार्थी को मुख्यमंत्री सीखों कमाओ योजना के आनलाईन पोर्टल पर आनलाईन कांट्रैक्ट ऑफर किया जाएगा जिसे चयनित अभ्यार्थी द्वारा निर्धारित समायावधि में स्वीकार अथवा अस्वीकार करना होगा। यदि चयनित अभ्यार्थी ‌द्वारा निर्धारित समायावधि में आनलाईन कांट्रैक्ट को स्वीकार अथवा अस्वीकार नहीं किया गया तो आनलाईन कांट्रैक्ट स्वतः ही निरस्त हो जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं चयनित अभ्यार्थी की ही होगी। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 8,500 से 10,000 रुपए तक का स्टाइपेंड प्राप्त होगा।

योजना संबंधी संपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें या मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की वेबसाईट पर विजिट करें

https://mppgcl.mp.gov.in/CAREER/MMSKY/ADVT_MMSKY_2105_09052025.pdf

256GB स्टोरेज वाले Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट में खरीदने का मौका

Related Articles

Latest News