मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नर्मदापुरम की संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सम्पदा सराफ का स्थानांतरण कर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के पद पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
वहीं पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्रीमती नीता राठौर को स्थानांतरित कर जबलपुर के उप परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।










