Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआउटसोर्स बिजली कर्मी को बुलेट ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, टूटी...

आउटसोर्स बिजली कर्मी को बुलेट ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, टूटी कंधे की हड्डी

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत क्रिस्टल कंपनी के द्वारा नियोजित आउटसोर्स कर्मी सुधीर विश्वकर्मा जबलपुर सिटी सर्किल के कार्यपालन अभियंता पश्चिम शहर संभाग के उप संभाग मढ़ाताल शिकायत केंद्र में कार्यरत है

आउटसोर्स कर्मी सुधीर विश्वकर्मा विगत 6 मार्च की रात लगभग 12:30 बजे मढ़ाताल शिकायत केंद्र से ड्यूटी समाप्त करके अपनी टू व्हीलर गाड़ी से घर जा रहा था, इसी दौरान एम्पायर टॉकीज के पास आउटसोर्स कर्मी के वाहन को बुलेट गाड़ी वाले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और भाग गयाआउटसोर्स कर्मी के मौके पर मौजूद साथी के सहयोगी के द्वारा उसे उठाया तो वह बेहोश हो गया था आधा घंटे के बाद उसे होश आया

उसके बाद उसके साथी के द्वारा कार्यालय में जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल गाड़ी भेज कर उसे घर भिजवा दिया गया सुबह होते ही परिवार के द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद बताया गया की दाहिनी तरफ कंधे की हड्डी टूट गई है और दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर में मूँदी चोट लगी है

आउटसोर्स कर्मी सुधीर विश्वकर्मा के कंधे का ऑपरेशन किया गया है, जिसमें स्वयं ठेका कर्मी ने अपने पास से ₹40000 खर्च किए गए संघ के अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, दशरथ शर्मा, मदन पटेल, संदीप दीपांकर, पीएन मिश्रा, अमीन अंसारी ने ठेकेदार क्रिस्टल कंपनी से मांग की है कि आउटसोर्स कर्मी के इलाज के लिए सहायता राशि दी जावे

Related Articles

Latest News