Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के बिजली सेक्टर की महत्वपूर्ण जानकारी से पर‍िपूर्ण ‘प्रमुख व‍िद्युत समंक-2021’...

एमपी के बिजली सेक्टर की महत्वपूर्ण जानकारी से पर‍िपूर्ण ‘प्रमुख व‍िद्युत समंक-2021’ प्रकाश‍ित

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा बिजली उत्पादन, उपलब्ध्ता, पारेषण, व‍ितरण के क्षेत्र में हुए न‍िरंतर महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्ध‍ियों के आंकड़ों से परिपूर्ण प्रमुख विद्युत समंक 2020-21 का प्रकाशन किया गया है।

इस बारह पृष्ठीय पुस्त‍िका को पावर मैनेजमेंट कंपनी के स्टेट प्लानिंग सेल (राज्य योजना प्रकोष्ठ) द्वारा प्रकाश‍ित किया गया है। प्रमुख व‍िद्युत समंक पुस्तिका में राज्य व‍िद्युत क्षेत्र में वर्ष 2020-21 में अर्ज‍ित की गई मुख्य उपलब्ध‍ियों के आंकड़ों का समावेश किया गया है।

समंक में मध्यप्रदेश के वि़द्युत उत्पादन, उपलब्ध‍ता, पारेषण एवं व‍ितरण के क्षेत्र में अर्ज‍ित की गई उपलब्धियों के आंकड़ों को टेबल, चार्ट एवं ग्राफ के द्वारा रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

प्रदेश की व‍िद्युत उत्पादन क्षमता में हुई वृद्ध‍ि, प्रदाय की गई ऊर्जा, शीर्ष मांग, उपभोक्ताओं की संख्या, व‍िभि‍न्न श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग की गई ऊर्जा, पारेषण एवं व‍ितरण प्रणाली के व‍िकास, प्रति व्यक्ति व‍िद्युत खपत इत्यादि आंकड़े दर्शाए गए है।

साथ ही प्रदेश की तीनों पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र एवं पश्च‍िम क्षेत्र व‍िद्युत व‍ितरण कम्पन‍ियों द्वारा अर्जि‍त की गई उपलब्ध‍ियों का कंपनीवार व‍िवरण भी दर्शाया गया है।

Related Articles

Latest News