Friday, April 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशमहाराजपुर में गैस का गोरखधंधा: सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा गया

महाराजपुर में गैस का गोरखधंधा: सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा गया

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर के महाराजपुर क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से जमा किए गए सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है।

इस कार्यवाही का नेतृत्व नायब तहसीलदार नीलू बागड़ी और सहायक खाद्य अधिकारी राजधर साकेत ने किया। मौके से टीम ने आरोपी प्रदीप साहू को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 46 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री में 8 भरे हुए सिलेंडर, 32 खाली सिलेंडर और 4 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं।

सघन आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह का अवैध भंडारण एक बड़े खतरे की ओर संकेत कर रहा था जिसे प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया।

जल्दी और छापेमारी होगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त मुहिम सटीक सूचना के आधार पर संचालित की गई। आरोपी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर गैस सिलेंडरों का संग्रह किया जा रहा था। प्रशासन ने जब्त सिलेंडरों को अपने अधिकार में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Latest News