Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशOPS की बहाली के लिए रेल कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई, WCREU...

OPS की बहाली के लिए रेल कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई, WCREU की 4 दिवसीय क्रर्मिक भूख हड़ताल आज से शुरू

न्यू पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर JFROPS एवं AIRF के आह्वान पर आज सोमवार 8 जनवरी 2024 सुबह 9 बजे से जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष 4 दिवसीय क्रर्मिक भूख हड़ताल शुरू की गयी।

WCREU के मंडल अध्यक्ष का. बी.एन. शुक्ला ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर जबलपुर, सतना, एनकेजे, ब्यौहारी, दमोह, सागर एवं पिपरिया में 4 दिवसीय क्रर्मिक भूख हड़ताल की जा रही है।

जबलपुर में आज प्रथम दिन का. राजिक, का. सोमनाथ, का. तारा सिंह, का. रंजीत दुबे, का. विवेक सोनी, का. धीरज गोयल, का. रजनीकान्त, का. संजय पटेल, का. सतीश, का.लखन लाल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में युवा रेल कर्मचारी हड़ताली साथियों के समर्थन एवं उत्साहवर्धन हेतु नारेबाजी करते हुये हड़ताल स्थल पर बैठे।

WCREU के मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा ने कहा कि NPS को हटाकर पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कराये गये स्ट्राइक बैलेट मे 99% रेल कर्मचारियों ने AIRF/WCREU द्वारा NPS के खिलाफ लिये गये हड़ताल के निर्णय के पक्ष में मतदान किया था।

इसी तारतम्य मे JFROPS के आहवान पर आन्दोलन का शंखनाद किया जा रहा है। यदि केन्द्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लेती हैं तो आने वाले समय में जबरदस्त रेल हड़ताल होगी। युवा रेल कर्मचारियों में NPS हटाने को लेकर भारी आक्रोश है।

क्रर्मिक भूख हड़ताल के दौरान का. जरनैल सिंह, का. कमलेश, का. निरंजन, का. ए. कृष्णाराव, का. अविनाश शर्मा, का. रमेश, का. प्रहलाद सिंह, का. संतोष यादव का. मनोज गुप्ता सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News