Homeमध्य प्रदेशWCREU/AIRF : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया विभिन्न आयोजन, नारीशक्ति को...

WCREU/AIRF : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया विभिन्न आयोजन, नारीशक्ति को किया पुरस्कृत

जबलपुर. आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के बैनर तले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुआ. इस मौके पर महिला रेल कर्मचारी व उनके परिवार की बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

यूनियन के मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष (2026) में एआईआरएफ-डबलूसीआरईयू द्वारा महिला कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं.

इसी श्रंखला में नारी शक्तियों ने मेंहदी, रांगोली, पूजा थाली सजावट, हेयर स्टाइल प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल महिला शक्ति को उपहार देकर पुरस्कृत भी किया गया।

इस मौके पर पुष्पा द्विेदी, आरती यादव, अरुणा कश्यप, चांदनी ठाकुर, अंशुल ताम्रकार सहित बड़ी में संख्या महिला कर्मचारी व उनके परिवार की बेटियां मौजूद रहकर कार्यक्रम को गरिमामय बना रही थीं. महिला रेल कर्मचारियों का महिला दिवस पर आयोजन का कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा.

Related Articles

Latest News