Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशरेलवे ने सभी रेल सेवाओं के लिए लॉन्च किया Railway e-wallet वाला...

रेलवे ने सभी रेल सेवाओं के लिए लॉन्च किया Railway e-wallet वाला RailOne ऐप

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम में रेलवन (RailOne) ऐप का शुभारंभ किया। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन और PNR पूछताछ, यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग के साथ ही इसमें माल परिवहन (फ्रेट) से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है।

यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए सरल और स्पष्ट यूजर इंटरफ़ेस वाला ऐप किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है, जिससे भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है।

ऐप की विशेष सुविधा

इस ऐप की विशेष सुविधा है सिंगल साइन-ऑन। इससे यूजर को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूजर आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण यूजर्स को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है।

इस ऐप में आर-वॉलेट (Railway e-wallet) की सुविधा भी जोड़ी गई है। साथ ही इसमें mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं। नए यूजर्स के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के ज़रिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News