Saturday, January 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमप्र में कड़ाके की ठिठुरन ,अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

मप्र में कड़ाके की ठिठुरन ,अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

भोपाल,(हि.स.) । मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड से पूरा  गया है। इस सीजन में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे गया। वहीं, राजधानी भोपाल समेत 26 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रात के साथ ही दिन में भी सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने की संभावना है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और सीहोर में शीतलहर चलने का अनुमान है। जबकि सोमवार को भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह की पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश हुई है। यहां से सर्द हवाएं मध्‍य प्रदेश में आ रही है। पिछले 2 दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में शीतलहर का असर देखने को मिला। वहीं, इंदौर, सिवनी, शाजापुर, नरसिंहपुर और बैतूल में ठंडा दिन रहा।

शनिवार को भी कई शहरों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही। जिससे दिन में ही ठिठुरन बनी रही। भोपाल में शीतलहर से जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। पिछले 2 दिन से ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखा गया। उत्तर से सर्द हवाएं सीधे यहां आ रही हैं। इसलिए अन्य जिलों की तुलना में यहां सर्दी ज्यादा है। दिन-रात दोनों ही ठंडे हैं।

शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया। कुल 26 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा।

यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में 4.8 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.7 डिग्री और खजुराहो में 6.4 डिग्री, रायसेन में 7.4 डिग्री, दमोह-सतना में 7.5 डिग्री, मंडला में 8 डिग्री, मलाजखंड में 8.1 डिग्री, दतिया में 8.3 डिग्री, गुना में 8.4 डिग्री, बैतूल में 8.5 डिग्री, सीधी में 8.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 8.8 डिग्री, धार में 9.1 डिग्री, श्योपुर, सिवनी-नरसिंहपुर में 9.4 डिग्री, सागर में 9.9 डिग्री रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे कम 6.2 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 7.6 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इन दिनों रात के साथ दिन भी ठंडे हैं। शनिवार को अधिकांश शहरों में पारा 25 डिग्री से नीचे रहा। सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। यहां अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिवनी में 23.2 डिग्री, रीवा, बैतूल-नरसिंहपुर में 24 डिग्री, पचमढ़ी में 24.2 डिग्री, धार-श्योपुर में 24.4 डिग्री, भोपाल-सीधी में 24.6 डिग्री, दतिया-टीकमगढ़ में 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Latest News