Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशफनिंगो गेम जोन क्लब में मिला कंकाल, लगी थी भीषण आग

फनिंगो गेम जोन क्लब में मिला कंकाल, लगी थी भीषण आग

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बरगी के मानेगांव स्थित फनिंगो गेम जोन क्लब में लगी भीषण आग ने शहर में सनसनी मचा दी, वहीं यहां पर आग पर काबू पाया गया तो जांच के दौरान एक कंकाल मिला है। कंकाल मिलने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। कंकाल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, ऐसा माना जा रहा है कि संभवत: क्लब का ही कोई कर्मचारी होगा, जो आग की चपेट में आ गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरगी मानेगांव स्थित फनिंगो गेम जोन क्लब में बीती शाम कर्मचारियों द्वारा बेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसने कुछ ही पल में विकराल रुप धारण कर लिया। आग देख कर्मचारी सहित अन्य लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए।

खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई, जिन्होने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस ने क्लब के अंदर देखा तो एक युवक का कंकाल जली हुई हालत में मिला। ऐसा माना जा रहा है कि मृतक क्लब का ही कर्मचारी हो सकता है। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

नर कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कर्मचारियों से पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। मौके पर मिले नर कंकाल का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। खबर है कि घटना की खबर मिलते ही क्लब के मालिक वासु गुप्ता को अटैक आ गया, जिन्हे निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि उक्त कंकाल किसका है

Related Articles

Latest News