मध्य प्रदेश शासन ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक (एमडी) पद पर इंजीनियर सुनील तिवारी को पुनः नियुक्त किया है।
सुनील तिवारी की नियुक्ति आगामी छह माह की अवधि या चयन समिति के माध्यम से नियमित चयन होने तक, जो भी पहले हो प्रभावी रहेगी।
इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई द्वारा आज आदेश जारी किए गए। इंजी। सुनील तिवारी ने आज पुनः प्रबंध संचालक का कार्यभार भी संभाल लिया है।










