मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि ई-अटेंडेंस, अतिशेष, क्रमोन्नति, शिक्षा कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों से ज्ञानदाता परेशान है। शिक्षक जहां अलग अलग आदेशों से जूझ रहा है, वहीं अपने ही अधिकारों के लिए परेशान हो रहे हैं, भविष्य निधि, क्रमोन्नति वेतनमान, अर्जित अवकाश, सेवानिवृत होने पर पेंशन प्रकरणों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों के अनेक चक्कर लगाने पड़ते है।
पदोन्नति प्राप्त अध्यापकों को द्वितीय क्रमोन्नति प्रदाय करने हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल मागदर्शन के लिए पत्र भेजे गए है लेकिन आयुक्त लोक शिक्षण मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज भी मार्ग दर्शन प्रदान नहीं किया गया है जिससे जिले में अनेक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अफसर भी मार्गदर्शन ना आने की बात कह कर क्रमोन्नति का लाभ नहीं दे रहे।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, अजय सिंह, रजनीश पांडेय, अर्जुन सोमवंशी, अमित पचौरी, मंसूर बेग, बीरेंद्र चंदेल, रवि बांगड़ ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान के आदेश जारी करने, ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्शन न होने, बिजली व्यवस्था न होने, एप पूरी तरह उपलब्ध न होने के कारण शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से मुक्त रखने, शिक्षकों की अतिशेष एवं शिक्षकीय कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य न कराए जाने की मांग के साथ समस्त समस्याओं के निराकरण की मांग की है।











