Homeमध्य प्रदेशसांसद सुमित्रा वाल्मीकि की कार को टक्कर मारने वाला युवक पकड़ा गया,...

सांसद सुमित्रा वाल्मीकि की कार को टक्कर मारने वाला युवक पकड़ा गया, लिखे स्टीकर से हुई पहचान

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि की कार को टक्कर मारने वाले युवक को रांझी पुलिस ने पकड़ लिया है। वह 9 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था।

युवक ने 20 फरवरी को गोकलपुर के पास वाल्मीकि की गाड़ी को अपनी तेज रफ्तार कार से उस समय पीछे से टक्कर मार दी थी। जब वे अपने गनमैन व पीए के साथ अपने निवास रांझी जा रही थीं।

बताया गया है कि राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि 20 फरवरी की रात करीब 11 बजे अंधमूक बाइपास से कार में सवार होकर रांझी अपने निवास जा रही थीं।

रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी कार गोकलपुर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही सफेद कार ने टक्कर मार दी, जिससे राज्यसभा सदस्य की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

अच्छी बात यह थी कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वाल्मीकि की कार को टक्कर मारने के बाद कार सवार चालक मौके से फरार हो गया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार का नंबर भी चालकए गनमैन नहीं देख पाए।

पुलिस ने 3 किलोमीटर के भीतर लगे 40 से अधिक कैमरे भी खंगाले पर रफ्तार अधिक होने के कारण नंबर ट्रेस नहीं हो पाया।

पुलिस ने कार की 10 से अधिक फोटो लीं, जिनमें पुलिस लिखा स्टीकर लगा हुआ दिखा। बीती शाम जानकारी लगी कि एक सफेद कार जिसमें कि पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ है, वह मनमोहन नगर रांझी बड़ा पत्थर के पास खड़ी हुई है। टीआई टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंची और कार को जब्त किया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि कार का मालिक मनीष धनधारिया है जो कि प्राइवेट जॉब करता है। उसने बताया कि 20 फरवरी की रात को सीनियर स्टाफ क्लब में हुई पार्टी से वापस घर लौट रहा था।

गोकलपुर के पास उसकी कार का राज्यसभा सदस्य की गाड़ी से टक्कर हो गई थी। पुलिस को उसने बताया कि वह घटना के बाद से बहुत डर गया था, जिस कारण से सीधे घर आया और कार को ढककर रख दिया था।

थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आरोपी मनीष धनधारिया के पिता एसएएफ बटालियन मे हेड कास्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। वह जबलपुर में एक ही कंपनी में जॉब करता है।

घटना के बाद से कार घर पर ही खड़ी थी। टक्कर राज्यसभा सदस्य की गाड़ी को लगी थीए लिहाजा एसपी संपत उपाध्याय ने सीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार चालक को हिरासत में लिया जाए।

Related Articles

Latest News