Homeमध्य प्रदेशबाघ ने महिला पर किया हमला, घसीटते हुए जंगल ले जा रहा...

बाघ ने महिला पर किया हमला, घसीटते हुए जंगल ले जा रहा था, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा

कटनी। एमपी के कटनी स्थित बरही के ग्राम ताली रोहनिया में आज उस वक्त ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। जब खेत में बकरी चरा रही महिला बेटी बाई पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ का हमला होते ही बेटी बाई चीख पड़ी, शोर सुनकर खेत में काम कर रहे पति सहित अन्य लोग पहुंच गए, जिन्हे देख बाघ भाग गया।

घायल बेटीबाई को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
बताया गया है कि बरगी के ग्राम ताली रोहनिया में आज सुबह दस बजे के लगभग बेटीबाई उम्र 40 वर्ष अपने खेत में बकरिया चरा रही थी। कुछ दूर पर उनके पति अशोक बर्मन गेंहू की बुआई कर रहे थे।

इस दौरान झाडिय़ों के बीच से निकलकर आए बाघ ने बेटीबाई पर हमला कर दिया। हमला होते ही बेटीबाई चीख पड़ी, आवाज सुनकर पति सहित अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि बाघ बेटीबाई को घसीटते हुए झाडिय़ों की ओर लेकर जा रहा था।

लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग निकला। सभी लोगों ने वन अधिकारियों को खबर देते हुए बेटीबाई को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही वन अधिकारी भी पहुंच गए थे, जिन्होने मदद के तौर पर महिला के परिवार को दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही विभाग ने इलाके में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खोज अभियान शुरू किया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Latest News