Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशचर्च में प्रार्थना के दौरान दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे के...

चर्च में प्रार्थना के दौरान दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे के साथ की मारपीट, मची भगदड़

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित ईएलसी चर्च परिसर में आज दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। कहासुनी से शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे।

पुलिस ने दोनों की शिकायत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ईएलसी चर्च कंपाउंड निवासी 45 वर्षीय लवीना केरकटा ने शिकायत दर्ज कराई है।

वे समाजसेवा से जुड़ी हैं और ईसाई महासंघ की मध्यप्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। आज दोपहर करीब 1.30 बजे वे पति जॉय केरकटा और सास संध्या के साथ प्रार्थना के लिए चर्च पहुंची थीं।

आरोप है कि वहां मौजूद हिमानी सिंह ने उन्हें चर्च आने पर आपत्ति जताई और सदस्य नहीं होने की बात कहकर अपशब्द कहे। लवीना का आरोप है कि इसी दौरान हिमानी सिंह और रंजीत लुकस ने उनके साथ मारपीट की।

मामले में पादरी शांतवनलाल ने बीच.बचाव कर स्थिति को संभाला। दूसरी ओर हिमानी सिंह ने पुलिस को बताया कि चर्च में पंचायत सदस्यों की बैठक चल रही थी। पादरी शांतवन लाल ने केवल सदस्यों को ही रुकने के लिए कहा था।

इसी दौरान लवीना वहां पहुंचीं और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। हिमानी का आरोप है कि लवीना और उनके पति जॉय केरकटा ने उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Latest News