जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जगदम्बा कालोनी विजय नगर में देर रात चोरी के इरादे से घुसे चोरों को क्षेत्रीय लोगों ने दबिश देकर पकड़ा। जिसमें एक तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दो को लोगों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया है कि जगदम्बा कालोनी में हथियारों से लैस होकर तीन बदमाश घरों में घुसकर छत पर जाकर बैठ गए। आहट मिलने पर रहवासियों ने एक दूसरे से संपर्क कर तत्परता दिखाई। इसके बाद एकजुट होकर चोरों को दबिश देकर पकड़ा, एक तो भागने में सफल रहा, लेकिन दो को लोगों ने पकड़ लिया।
पकड़े गए चोरों को क्षेत्रीय लोगों ने जमकर पीटा, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के फरार साथी की भी तलाश की जा रही है।










