Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के परीक्षण सहायकों से कराये जा रहे अनाधिकृत कार्य, MPEBTKS...

बिजली कंपनी के परीक्षण सहायकों से कराये जा रहे अनाधिकृत कार्य, MPEBTKS ने की अधीक्षण यंत्री से चर्चा

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ प्रतिनिधियों द्वारा संघ के प्रांताध्यक्ष शंभूनाथ सिंह की अध्यक्षता में धार जिले के तकनीकी कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर अधीक्षण यंत्री संचारण संधारण वृत्त धार से बैठक कर गहन चर्चा की गई।

जिसमें जिले में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा संसाधन एवं बिजली सुधार के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, परीक्षण सहायकों को उनकी सेवा शर्तों के विरुद्ध जाकर अनाधिकृत कार्य आवंटन करने पर रोक लगाने सहित संविदा कर्मचारियों हेतु जमीनी स्तर पर नवीन संविदा पॉलिसी को लागू करने के दौरान नियम विरुद्ध रूप से सामने आ रही विसंगतियों को तत्काल दूर करने तथा अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य द्वारा संघ के उठाए गए समस्त मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण हेतु संघ प्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया।

अधीक्षण यंत्री से चर्चा के दौरान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम लाल यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, सचिव राम केवल यादव सहित जिला अध्यक्ष पप्पू बघेल, उपाध्यक्ष राधेश्याम मंडलोई, सचिव मोहित दाभाडे, संगठन मंत्री चौहान, रमेश सिंधाया सहित जिले के सभी तकनीकी संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News