Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में पाटन के कोनी गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प,...

जबलपुर में पाटन के कोनी गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल

जबलपुर (हि.स.)। जिले के नजदीक पाटन तहसील के ग्राम कोनी में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिसके चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चौधरी परिवार का एक लड़का गांव में गया था, जहां उसका स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ।

जानकारी अनुसार दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाज़ी और लट्ठ चलने लगे। जिसमे गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया गया। लेकिन स्थानीय लोगों की भीड़ पुलिस बल को घेरने लगी तो फिर उसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और भीड़ को काबू में किया। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Latest News