Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशपारिवारिक विवाद पर पत्नी को जिंदा जलाया, डीजल डालकर लगाई आग

पारिवारिक विवाद पर पत्नी को जिंदा जलाया, डीजल डालकर लगाई आग

बुरहानपुर। एक युवक ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर जिंदा जलाया दिया। इसके बाद किचन में बंद कर भाग गया। महिला की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग पहुंच और आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि एमपी के बुरहानपुर के बहादुरपुर गांव में रहने वाले अरुया का अपनी पत्नी ज्योति उम्र 33 वर्ष से पारिवारिक बातों को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था। आज सुबह 9 बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच अरुण डीजल लेकर आया और ज्योति पर उड़ेल कर आग लगा दी। आग लगते ही महिला ने चिल्लाते हुए बाहर आने की कोशिश की तो उसने किचन में बंद कर दिया।

शोर सुनकर परिजनों सहित अन्य लोग पहुंच गए, देखा तो किचन से महिला के चीखने की आवाज आ रही थी। किचन का दरवाजा खोलकर महिला के शरीर से आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति अरुण मौका देखकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति अरुण आए दिन ज्योति के साथ मारपीट करता था।

मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच दो दिन से झगड़ा हो रहा था। आज सुबह भी दोनों के झगड़ा करने की आवाज लोगों से सुनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अरुण की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News