Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदीपिका पल्लीकल को स्कवॉश में कांस्य पदक

दीपिका पल्लीकल को स्कवॉश में कांस्य पदक

18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत को दो कांस्‍य पदक प्राप्त हुए हैं। स्‍क्‍वॉश के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में दीपिका पल्‍लीकल और जोशना चिनप्‍पा अपने मैच हार गईं और दोनों ही खिलाड़ि‍यों को कांस्‍य से ही संतोष करना पड़ा।
भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन महिला सिंगल्स वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है। दीपिका को मलेशियाई धुरंधर और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी निकोल डेविड ने सेमीफाइनल में 3-0 (11-7, 11-9, 11-6) से हराया। दीपिका से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह मलयेशिया की डेविड निकोल से जीत हासिल नहीं कर सकीं।

Related Articles

Latest News