भाजपा सांसद और बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक रवि किशन को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई। यह धमकी गोरखपुर के ज्योतिषी प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर आई, जो रवि किशन के लिए पूजा-पाठ भी कराते हैं।
धमकी भरे मैसेज में रवि किशन और भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला की फोटो पर क्रॉस बनाकर भेजी गई। कॉल और मैसेज में कहा गया कि इस बार मोदी-योगी भी चले जाएंगे। प्रवीन शास्त्री ने रामगढ़ ताल थाने में 4 नवंबर को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि परिवार वाले भी डर रहे हैं और सरकार से सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
इससे पहले भी रवि किशन को पंजाब के अजय कुमार यादव ने धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रवीन शास्त्री ने कहा कि धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि सांसद और उनके सहयोगियों की जान सुरक्षित रहे।












