Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकी हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगीः राष्ट्रपति पुतिन

आतंकी हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगीः राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगी।

पुतिन ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जो आतंकियों को हराना चाहते हैं, रूस किसी भी देश के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।

उल्लेखऩीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। यह हमला शुक्रवार की शाम हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने ली है।

Related Articles

Latest News