Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी...

Gold Rate Today: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 20 मई 2025 को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,020 रुपये से लेकर 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 87,100 रुपये से लेकर 87,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है और चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News