Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयडीए में फिर बढ़ोतरी, एक ही साल में दूसरी बार बढ़ा सरकारी...

डीए में फिर बढ़ोतरी, एक ही साल में दूसरी बार बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

कोलकाता (हि.स.)। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी और बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में इसकी घोषणा की गयी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक ही साल में दूसरी बार डीए में बढ़ोत्तरी कर दी।

वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट सत्र में बजट पढ़ा जिसमें बताया गया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए चार फीसदी और बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले जनवरी में डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उस बार भी डीए चार फीसदी बढ़ा था।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 46 फीसदी की दर से डीए मिलता है। गुरुवार की घोषणा के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 14 फीसदी हो गया है। यानी डीए में अभी भी केंद्र-राज्य का 32 फीसदी का अंतर है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों का एक वर्ग महंगाई भत्ता और केंद्रीय दर पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा से उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

इससे पहले तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को छह फीसदी की दर से डीए मिलता था। दिसंबर की घोषणा के बाद डीए बढ़ाकर 10 फीसदी ही गया और गुरुवार की घोषणा के बाद यह बढ़कर 14 फीसदी हो गया। डीए की यह बढ़ी हुई दर इस साल मई से लागू होगी। 

Related Articles

Latest News