Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयछठवें अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस में बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता के शोधपत्र...

छठवें अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस में बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता के शोधपत्र को मिली सराहना

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभ‍ियंता संतोष मिश्र ‘असाधु’ ने पिछले दिनों जयपुर में मानसरोवर स्थित इन्टरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एण्ड मैनेजमेंट व अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित श्रीराम चरित भवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय छठवे अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस में ‘वेद तत्व श्रीराम’ विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।

संतोष मिश्र के शोध पत्र में वर्तमान में व्याप्त वैश्व‍िक आतंकवाद के लिए ईश्वर के निराकार स्वरूप और आसमानी किताबों के प्रति व्याप्त संकुचित सोच व सीमित ज्ञान को इसका मूल कारण बताया गया। संतोष मिश्र ने इसके प्रभावी उन्मूलन हेतु साकार ईश्वर भक्त‍ि भाव के अनिवार्य कदम की महत्ता को प्रतिपादित किया।

उन्होंने अपने शोध पत्र में भगवान श्रीराम के विभिन्न लीलाओं, रहस्यों व अन्य व्यावहारिक विषयों पर वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत विचारों को सुदृढ़तापूर्वक प्रस्तुत किया, जिसकी कान्फ्रेंस में सराहना की गई। संतोष मिश्र ने ‘असाधु’ उपनाम से कई आध्यात्म‍िक पुस्तकों का लेखन किया है।

Related Articles

Latest News