कोलकाता हाईकोर्ट ने नारदा स्टिंग केस में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों सहित टीएमसी के चार नेताओं को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की ओर से दी गई जमानत पर रोक लगा दी है। सोमवार को रात में सुनवाई करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की ओर से दी गई जमानत पर रोक लगाते हुये चारों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इससे पहले सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी और फरहाद हकीम, तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा और पूर्व मंत्री सोवन चटर्जी के वकीलों और सीबीआई के वकील का पक्ष सुनने के बाद चारों नेताओं को जमानत दे दी थी।













![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)
