मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13,789 हो गई है।
हालांकि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर 58 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर में अब तक 12,863 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
नए मामलों की संख्या में कमी आने से जबलपुर के रिकवरी रेट में मामूली बढ़त हुई है, जो अब 93.28 प्रतिशत हो गया है। वहीं जबलपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर 708 हो गये हैं।
वहीं राहत की बात है कि जबलपुर में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है, जिसके बाद शहर में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 218 ही है।












![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

