देश में धीरे-धीरे मॉनसून सभी राज्यों में पहुँच रहा है और अभी तक मॉनसून ने 16 राज्यों में दस्तक दे दी है। जिन राज्यों में मॉनसून पहुँच चुका है, वहाँ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है, वहीं बाकी राज्यों प्री-मॉनसून एक्टिविटी के कारण आंधी-बारिश का मौसम है।
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी। इसके बाद 29 मई तक मॉनसून कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय होते हुए त्रिपुरा पहुंच गया है।
आज गुरुवार (29 मई) को पश्चिम बंगाल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। जिससे पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है।









