अडल्ट वेब सीरीज गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गहना पर एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट करने और अपलोड करने का आरोप है।
गौरतलब है कि गहना वशिष्ट ने अनेक फिल्मों, विज्ञापनों और टीवी शो में काम किया है। लेकिन उन्हें आल्ट बालाजी की अडल्ट वेब सीरीज गंदी बात के सीजन-3 से उन्हें काफी पहचान मिली।
पुलिस के अनुसार गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की थी।
इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य मॉडल, साइड अभिनेत्रियों और कुछ प्रोडक्शन हाउस पर भी कार्यवाही की है, जो कि एक गैंग द्वारा शूट किए जाने वाले अश्लील वीडियो को मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर अपलोड करते थे।














