Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयवाराणसी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू,पुलिस लाइन में चल रहा पूर्वाभ्यास

वाराणसी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू,पुलिस लाइन में चल रहा पूर्वाभ्यास

(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी)में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के साथ ही देशभक्ति की बयार भी बहने लगी है।

वाराणसी पुलिस लाइन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस तो कालेज और विश्वविद्यालयों में एनसीसी के कैडेट गणतंत्र दिवस की तैयारियों में ड्रिल,परेड, टर्न-आउट पूर्वाभ्यास में अलसुबह से ही जुट जा रहा रहे है।

वहीं,देशभक्ति भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम,एकल नृत्य,नुक्कण नाटक की तैयारियां भी जोर—शोर से चल रही है। वाराणसी पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निगरानी और मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का अभ्यास अब अन्तिम दौर में है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर परेड कमांडर, महिला शक्ति केंद्र की प्रभारी के नेतृत्व में परेड टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट का अभ्यास चल रहा है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सोशल मीडिया सेल के अनुसार इस बाद गणतंत्र दिवस की परेड महिला सशक्तिकरण पर आधारित रहेगी।

इसके साथ ही महिला ब्लैक कमांडोज़ और महिला घुड़सवारों की एक-एक टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनेगी, जो नारी शक्ति, साहस और अनुशासन का प्रतीक होंगी।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर परेड कमांडर, महिला शक्ति केंद्र की प्रभारी महिला उप निरीक्षक तथा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में 26 जनवरी को शाम 4 बजे पुलिस आयुक्त के आवास पर सम्मान भोज का आयोजन किया जाएगा।

बताया गया कि परेड में शामिल सभी महिला पुलिसकर्मियों के लिए उसी दिन शाम 7 बजे फिल्म बार्डर—2 का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे उनका मनोबल और उत्साह बढ़ाया जा सके।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्रीय विषय देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश देने की योजना है।

—ड्रिल, अनुशासन और सुरक्षा पर विशेष जोर

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल विभिन्न टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट और आचरण लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

——अभ्यास परेड में इनकी भी उपस्थिति

पुलिस लाइन में चल रही अभ्यास परेड में पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ0 ईशान सोनी, ) एसीपी मानसी दहिया की भी मौजूदगी रही।

Related Articles

Latest News