Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबढ़ा बिजली आउटसोर्स कर्मियों का वेतन, अब संविलियन के लिए पुरजोर प्रयास...

बढ़ा बिजली आउटसोर्स कर्मियों का वेतन, अब संविलियन के लिए पुरजोर प्रयास करेगा MPEBTKS

बिजली कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाए जाने के आदेश जारी हो चुके हैं, जिसके बाद मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि तकनीकी कर्मचारी संघ श्रमिकों के हित के लिए बना है। वर्ष 2023 में संघ द्वारा हड़ताल करने पर अन्य संगठनों के द्वारा बीच में ही साजिश कर हड़ताल तुड़वाड़ी गई थी। ये बात सभी कर्मचारी जानते हैं कि किसने क्या किया, नहीं तो आज सभी आउटसोर्स कर्मियों का भला हो गया होता।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रयासों के कारण ही एमपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री के द्वारा कैबिनेट बुलाकर आउटसोर्स कर्मियों के लिए ₹1000 जोखिम भत्ते के रूप में बढ़ाया गया। तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा लगातार मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, श्रम मंत्री, श्रम आयुक्त, प्रमुख सचिव, विशेष कर्तव्य अधिकारी को आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाने एवं संविलियन करने पत्र लिखे जा रहे हैं।

श्रम आयुक्त के आदेश अनुसार आउटसोर्स कर्मियों का वेतन लगभग ₹1000 प्रतिमाह बढ़ाया गया है। इससे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विद्युत मंडल की कंपनियों में कार्य करने वाले 50000 आउटसोर्स कर्मियों में उत्साह है। हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी आउटसोर्स कर्मियों का संविलियन विद्युत मंडल की बिजली कंपनियों में होना अभी बाकी है, शीघ्र ही संघ की बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया जावेगा।

तकनीकी कर्मचारी संघ के राम समझ यादव, शंभू नाथ सिंह, रमेश रजक, एसके मौर्य, केएन लोखंडे, एसके शाक्य, जीके कोस्टा, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, मोहन दुबे, शशि उपाध्याय, महेश पटेल, इंद्रपाल सिंह, पीएन मिश्रा, अरुण मालवीय, विपतलाल विश्वकर्मा, संदीप यादव, पवन यादव, शंकर यादव, असलम खान, रतिपाल यादव, राजेश काले, शिव राजपूत, मुकेश पटेल, दशरथ शर्मा, मदन पटेल, अमीन अंसारी आदि ने आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ने पर ऊर्जा मंत्री, श्रम मंत्री एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद दिया है।

Related Articles

Latest News