Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयविवादित बयान के बाद सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख का...

विवादित बयान के बाद सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने एक विवादित बयान के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।”

उल्लेखनीय है कि पित्रोदा का इस्तीफा भारतीयों के रंग को लेकर उनकी हालिया टिप्पणी के बाद आया है। इसमें उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीय कैसे दिखते हैं और उन्हें रंग के आधार पर अफ्रीका व अन्य देशों का बताया था। उनके बयान ने लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

Related Articles

Latest News