मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित स्वयंभू सिद्धपीठ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर में सावन मास के आरंभ के साथ ही श्रावण महोत्सव शुरू हो जाता है। मंदिर में श्रावण मास में विभिन्न कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
इसी तारतम्य में सावन मास के नौवें दिन और दूसरे सोमवार 2 अगस्त को भगवान गुप्तेश्वर महादेव का वैभव श्रृंगार किया गया। गुप्तेश्वर मंदिर के पं योगेंद्र त्रिपाठी महाराज ने बताया कि सावन मास के प्रत्येक दिन भगवान गुप्तेश्वर महादेव का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुप्तेश्वर महादेव को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का उपलिंग भी माना जाता है।














![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)