मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ़्तार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना के नए मामलों लगातार बड़ी संख्या में सामने आने लगे हैं।
जबलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13,742 हो गई है।
हालांकि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर 53 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर में अब तक 12,805 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
नए मामलों की संख्या में उछाल आने से जबलपुर का रिकवरी रेट घटकर अब 93.18 प्रतिशत हो गया है। जबलपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर 719 हो गये हैं।
वहीं जबलपुर में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान दो लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद शहर में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 218 हो गई है।














