Homeराष्ट्रीयक्या असर डालेगा सूर्य का वृश्चिक राशि में गमन, किसे मिलेगा लाभ

क्या असर डालेगा सूर्य का वृश्चिक राशि में गमन, किसे मिलेगा लाभ

इस सप्ताह अनेक ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव जातकों पर भी दिखाई देगा। पं अनिल पाण्डेय के अनुसार इस सप्ताह चंद्रमा 7 दिसंबर को सिंह राशि में रहेंगे तथा 8 दिसंबर को दिन में सिंह राशि में रहते हुए शाम 4:23 बजे से कन्या राशि के हो जाएंगे। 10 दिसंबर की रात को 7:12 बजे से तुला राशि में तथा 12 दिसंबर को रात 9:30 बजे से वृश्चिक राशि में भ्रमण करेंगे।

इसके अलावा पूरे सप्ताह सूर्य वृश्चिक में, मंगल मीन राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुक्र 10 दिसंबर की रात 9:30 बजे तक तुला राशि में रहेंगे, उसके उपरांत वृश्चिक राशि गमन करेंगे।

पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में गमन करेगा। वृश्चिक राशि सूर्य की मित्र राशि है। मकर राशि में बृहस्पति नीच के होते हैं। जिसके कारण उनकी शक्ति में काफी कमी आ जाती है।

परंतु नीच भंग राजयोग बनने के कारण उनका यह भ्रमण सभी राशियों के लिए विशेषकर मेष राशि, वृष राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि और मकर राशि को लाभ देगा।

इन दोनों ग्रहों के अलावा शुक्र भी तुला राशि में 10 तारीख को 9:30 बजे तक भ्रमण करेंगेे, उसके उपरांत शुक्र वृश्चिक राशि में गमन करेंगे। वृश्चिक राशि शुक्र की सम राशि है, अतः इनका प्रभाव कम हो जाएगा।

Related Articles

Latest News