Thursday, July 10, 2025
HomeसमाचारWeather Update: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ प्रदेशों में बढ़ेगा...

Weather Update: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ प्रदेशों में बढ़ेगा तापमान

भारत में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। जिन राज्यों में मानसून पहुँच चुका वहाँ बारिश का दौर जारी है, वहीं कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

आमद के साथ ही मौसम अनेक रंग दिखाई दे रहे हैं, एक ओर जहां पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ राज्यों में हीट वेव भी चल रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश में मानसून की स्थिति

भारत में मानसून ने 24 मई को सबसे पहले केरल में दस्तक दी थी और अब तक मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंच चुका है।

आज राज्यों का मौसम

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्मी और उमस की संभावना जताई गई है। राजस्थान में 6 जून के बाद तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का प्रकोप जारी है। असम के 21 जिलों में करीब 7 लाख लोग प्रभावित हैं।

Related Articles

Latest News