Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआज का मौसम: आज देश के 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश...

आज का मौसम: आज देश के 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Today Weather Update: देश में मॉनसून की आमद के साथ ही कई तटीय राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्री-मॉनसून एक्टिविटी के चलते मध्य और उत्तर भारत के अनेक राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक में जोरदार बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आज रविवार 25 मई को 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज रविवार सुबह आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। जिससे दिल्ली एयरपोर्ट की 80 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। 25 से ज्यादा फ्लाइट्स को डायवर्ट किया है। कुछ फ्लाइट देरी से रवाना हुईं और कुछ को कैंसिल किया है। सड़कों पर भी पानी भर गया है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कई राज्यों में भी आंधी-बारिश के चलते जन-जीवन प्रभावित हुआ है

भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार 25 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, झारखंड, गुजरात, सिक्किम, ओडिशा और चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Latest News