भारत में मानसून की आमद के साथ ही मौसम अनेक रंग दिखाई दे रहे हैं, एक ओर जहां पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ राज्यों में हीट वेव भी चल रही है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज गुरुवार 5 जून को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा सहित 25 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा और राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और हीटवेव की संभावना है।
देश में मानसून की स्थिति
भारत में मानसून की आमद 24 मई को केरल से हुई थी और अब तक मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंच चुका है। अनुमान है कि 10 जून तक मध्य प्रदेश में मॉनसून दस्तक देगा।
आज राज्यों का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आज 25 से ज्यादा जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान और ओडिशा में गर्मी का असर रहेगा
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।