Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather Updates: आज दस्तक देगा मॉनसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू...

Weather Updates: आज दस्तक देगा मॉनसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगा बारिश का मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आज शनिवार 24 मई को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई क्षेत्रों में एक साथ प्रवेश कर सकता है। इसके बाद 4 जून तक मॉनसून मध्य और पूर्वी भारत के अनेक क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून सामान्यतः कर्नाटक में आमतौर पर 5 जून को पहुंचता है। महाराष्ट्र में 10 जून के आसपास मॉनसून की एंट्री होती है। वहीं सामान्यतः मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून को आता है, वहीं गुजरात के कुछ इलाकों में 15 जून को कुछ इलाकों में 20 और 25 जून को मॉनसून आता है।

इसके अलावा दिल्ली में मॉनसून 25-30 जून के बीच आता है। राजस्थान में 25 से 30 जून और कुछ इलाकों में 5 जुलाई को मॉनसून का आगमन होता है। जम्मू कश्मीर में 25 जून, उत्तराखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून के आने का समय होता है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून 15 से 20 जून तक पहुंचता है। बिहार में 10 जून तक मॉनसून आता है।

मौसम विभाग ने आज शनिवार 24 मई के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी रहेगी।

Related Articles

Latest News