इस लॉकडाउन के दौर में
रहना हमें भी सरकार के साथ है,
सरकारी कर्मचारियो का हर वक़्त देना साथ है
रोकना हर उस हाथ को है
जो उठते कर्मचारियों के खिलाफ है,
हराना इस महामारी कोरोना को है
ना कि खड़े होना सरकार के खिलाफ है
घर पर रहकर एकजुट होकर,
हराना कोरोना को एक साथ है
सरकारी कर्मचारियो का हमें भी देना साथ है
-शिल्पा कुमारी














