Homeमध्य प्रदेश2 जून की रोटी के लिए सड़क पर उतरे ग्राम रोजगार सहायक,...

2 जून की रोटी के लिए सड़क पर उतरे ग्राम रोजगार सहायक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर जबलपुर जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने कलेक्टर एवं  जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के समस्त जनपदों से ग्राम रोजगार सहायकों ने जिला पंचायत कार्यालय के कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली।

इस मौके पर संयुक्त मोर्चे के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र पटेल ने बताया कि यदि हमारी मांगे 15 दिनों में पूरी नहीं हुई तो प्रदेश की 23000 ग्राम पंचायतों के समस्त ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन आंदोलन करने ले लिए बाध्य होंगे।

विगत 15 वर्षो से ग्राम रोजगार सहायकों की लम्बित मांगों- ग्राम रोजगार सहायकों का पंचायत सहायक सचिव के पद पर संविलियन कर पंचायत सचिवों की भांति जिला संवर्ग कर एक निश्चित ग्रेड पे प्रदान किया जाए।

दिवंगत ग्राम रोजगार सहायकों के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ एवं मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि दस लाख रुपये का प्रावधान किया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हाउस से 25 अगस्त 2018 को ग्राम रोजगार सहायक के हितार्थ की गई घोषणाओं एवं 28 जून 2023 को ग्राम रोजगार सहायको की महापंचायत में की गई घोषणा पदनाम परिवर्तन एवं सचिवों के समान सेवा शर्तो का निर्धारण कर सचिव के नवीन पद भरने के दौरान ग्राम रोजगार सहायको को उस में 50% आरक्षण देने के सम्बन्ध में की गई घोषणाओं के आदेश जारी किए जाए।

ग्राम रोजगार सहायकों का वेतन/मानदेय प्रति माह 30 तारीख तक प्रदाय किये जाने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए|

ग्राम रोजगार सहायको की भी पंचायत सचिवों की भांति सेवा शर्तों का निर्धारण कर एक निश्चित वेतनमान व ग्रेट पे पर नियमित कर समय समय दी जाने वाली समस्त सुविधाओं का लाभ जैसे वार्षिक वेतन वृद्धि, टीए, डीए एवं एनपीएस का लाभ दिया जाए।

संगठन की मांग है कि मनरेगा मांग आधारित योजना है, इसे लक्ष्य आधारित मानकर केवल ग्राम रोजगार सहायक को टारगेट कर मानसिक रूप से जो प्रताड़ित किया जा रहा है, उसे बंद किया जाए एवं प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन आदेशानुसार कार्य उत्तरदायित्व अनुसार निलम्बित किया जाए एवं निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जाए।

मध्य प्रदेश की वह पंचायतें जहाँ ग्राम रोजगार सहायक का पद रिक्त है, उन ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती हेतु जिला स्तर पर रोस्टर तैयार किया जाए एवं पंचायत सचिवों की भांति जिला स्तर पर नवीन भर्ती की जाए।

महिला ग्राम रोजगार सहायको का विवाह पश्चात अथवा विधवा, तलाकशुदा होने की स्थिति में उनका स्थानांतरण ऐसे जिले में अंतरजिला परिवर्तन किया जाए जंहा पर उनका ससुराल पति का निवास अथवा स्वयं का परिवार निवासरत है, या स्वयं अथवा आश्रितों को गंभीर बिमारी होने की स्थिति में।

इस मौके पर जिला संयोजक धनंजय शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, राजकुमार टेकाम, सह संयोजक सुरजीत पटेल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय चौबे, रोहाणी झारिया, संजय शुक्ला, प्रभात शुक्ला, मनीष गर्ग, भोला टेकाम, सुनील विश्वकर्मा, लेखराम लूनिया, अजय परिहार, त्रिलोक पटेल,   शालिनी पटेल, नीतू ठाकुर, मंजू विश्वकर्मा, संगीता धुर्वे, सतीश साहू, ब्रजेश साहू, शिवसिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News