Homeमध्य प्रदेशसरकारी कर्मचारियों को सीएस ने दिए शुभ संकेत- शीघ्र मिलेगा स्वास्थ्य बीमा...

सरकारी कर्मचारियों को सीएस ने दिए शुभ संकेत- शीघ्र मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना और प्रमोशन का लाभ

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता अनिल भार्गव (वायु) ने बताया है कि मध्य प्रदेश में दो सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिस कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की गई थी। उसके आदेश जल्द ही जारी हो सकते हैं। इस संदर्भ में राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा आश्वासन दिया गया है।     

भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री इंजीनियर कुलदीप गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के परिपेक्ष में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य बीमा योजना के विभिन्न बिंदु राज्य कर्मचारी संघ और बीएमएस से समझे। इस योजना पर कितना भार आ सकता है। इस बात पर भी जिक्र किया गया।

राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रमोशन की बात भी रखी गई, कमलनाथ सरकार में जिस कर्मचारी आयोग का गठन किया गया था। उस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु के अनुसार मुख्य सचिव को बताया गया कि आयोग तो गठित हो गया लेकिन यहां पर कर्मचारियों के मुद्दों को जिस प्रकार सुलझाने की प्रक्रिया होना चाहिए। वह एक प्रकार से ठप पड़ी हुई है। मुख्य सचिव ने इन सभी समस्याओं का अविलंब समाधान करने का आश्वासन दिया है।

मध्य राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश में जल्द ही कर्मचारी और अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। चर्चा से यह साफ हो गया है। कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का समाधान भी उनका समय रहते होगा। ऐसा मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है। विगत दिनों शहर आगमन पर इस मांग का ज्ञापन अध्यक्ष, महामंत्री जी को सौंपा गया था।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, विनय नामदेव, बृजेश मिश्रा, आकाश अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, मंसूर बेग, मनीष लोहिया, सतीश उपाध्याय ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है, जल्द ही प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए इस योजना से संबंधित आदेश जारी हो सकते हैं। स्वास्थ सुविधा मिलने से कैंसर, अस्थमा, हार्ट बीमारी, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों ने प्रदेश का कर्मचारी लाभान्वित होगा।

Related Articles

Latest News