Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में मानसून की आहट- जबलपुर, भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों...

मध्य प्रदेश में मानसून की आहट- जबलपुर, भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून जल्दी ही दस्तक देने वाला है और मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के रविवार 15 जून तक प्रवेश करने की संभावना जताई है। इस बार मानसून मंडला और बालाघाट से प्रदेश में दस्तक दे सकता है और मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में हीटवेव और बारिश की संभावना बन रही है हालांकि आज 14 जून से मानसून की गतिविधियां तेजी आएगी और इसके कुछ घंटों बाद ही प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने आज शनिवार 14 जून को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं भोपाल, जबलपुर, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन,आगरमालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढ़ुर्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहोल, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Related Articles

Latest News