Homeमध्य प्रदेशअंडर फुटबॉल प्रतियोगिता, जबलपुर ने जीते अंतिम मैच, अगले मुकाबले भी जबलपुर...

अंडर फुटबॉल प्रतियोगिता, जबलपुर ने जीते अंतिम मैच, अगले मुकाबले भी जबलपुर में होगें

जबलपुर/मंडला। बालाघाट के मुलना स्टेडियम में शहीद हॉकफोर्स जवान आशीष शर्मा की याद में चल रही अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला हिस्सा आज पूरा हो गया। 16 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के शुरुआती 15 दिनों के मैच अब खत्म हो चुके हैं और आगे के मुकाबले अब जबलपुर में खेले जाएंगे।

बताया गया है कि समापन के दिन आज दो कड़े मुकाबले हुए। जिनमें मंडला और जबलपुर की टीमों ने बाजी मारी। पहले मैच में मंडला एफसी ने सांची वारियर्स रायसेन को 2-1 से हराया।

वहीं दूसरे मैच में स्टेमफील्ड एफसी जबलपुर ने लायंस एफसी जबलपुर पर 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। इन मैचों के साथ ही बालाघाट में होने वाले खेल पूरे हुए।

पहले चरण के आखिरी दिन एसपी आदित्य मिश्रा और नपाध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर सहित कई खास मेहमान मौजूद रहे।

मेहमानों ने मैदान पर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और जीतने वाली टीमों के साथ.साथ अच्छा खेल दिखाने वाले लड़कों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहीद जवान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

Related Articles

Latest News