मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 34 नये मरीज सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12,910 हो गई है।
वहीं शहर में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर मंगलवार को 49 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12,118 हो गई है।
इसके साथ ही जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.86 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.86 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जबलपुर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है और शहर में कोरोना संक्रमण से मृत होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। जबलपुर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस अब 585 हो गये हैं।














