प्रस्तावित राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम जनता से मांगी राय

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग की स्थापना और फार्मेसी अधिनियम 1948 को निरस्त करने के लिए राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 को अंतिम रूप देने का प्रस्ताव रखा है। 

इसके लिए राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है और उसे 14 नवंबर 2023 को सार्वजनिक सूचना 10 नवंबर 2023 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

इस नोटिस में प्रस्तावित कानून को समृद्ध बनाने के लिए आम जनता एवं हितधारकों की राय मांगी गई है। राय hrhcell-mohfw@nic.in या publiccommentsahs@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से 14 दिसंबर 2023 तक प्रस्तुत की जा सकती है।