Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशउत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए जबलपुर सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा और...

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए जबलपुर सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा और आशा कार्यकर्ता

भारत वर्ष के गौरवशाली 75वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के अवसर पर जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को आयुष्मान कार्ड बनवाने में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य के लिए ब्लॉक मझोली की आशा कार्यकर्ता वंदना साहू, पाटन की आशा कार्यकर्ता अंजना विश्वकर्मा को कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सा आधिकारी कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव जिला मीडिया अधिकारी अजय कुमार कुरील, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा व स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियाें एवं कर्मचारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Latest News